ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दुस्तान ओलंपियाड के विजेता छात्र को किया सम्मानित

अमांपुर के एसएन पब्लिक स्कूल के विजेता छात्र को किया सम्मानित

कासगंज/अमांपुर  के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2023 की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसएन पब्लिक स्कूल के छात्र शनि गुप्ता ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र शनि गुप्ता को शिक्षकों ने शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, सुमन राजपूत, डायरेक्टर पंकज राजपूत, पुष्पेंद्र वर्मा ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button