महासम्पर्क अभियान की सफलता को प्राणपण से जुटे कार्यकर्ता: मानवेन्द्र
विधान परिषद सदस्य ने नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कासगंज/न्यौली(दीपक कुमार) विधानपरिषद सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह (गुरुजी) ने नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ एक निजी प्रतिष्ठान पर बैठक कर आगामी 30 मई से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलने वाले महा जनसम्पर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।इस दौरान उपस्थित मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 30 मई से 30 जून तक महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिनमे प्रत्येक विधानसभा पर एक सभा का आयोजन, लाभार्थी सम्मेलन, मोर्चो के सम्मेलन एवम डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जाएगा जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता को प्राणपण से जुटना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मंनोज चौहान ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आगामी 23 मई को प्रातः 10 बजे से सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमे बूथ अध्यक्ष स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, विक्की बघेल, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, शक्तिकेन्द्र संयोजक दुष्यन्त चौहान, बूथ अध्यक्ष मंनोज राघव (डब्बू) , शंकरपाल प्रधान आदि रहे।
Subscribe to my channel


