बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन अमांपुर का वार्षिक परीक्षा फल घोषित मेधावी किए गए पुरस्कृत
98% अंक पाकर विद्यालय में सुमित कुमार प्रथम

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं कोमल प्रसाद उच्च प्राथमिक विधालय में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को अतिथिगणों एवं विद्यालय प्रबंधक द्वारा शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा शिशु से 8 तक की कक्षाओं के सभी सेक्शनों में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तामेस्वर अग्रवाल, अजय कुमार, रामनरायन मित्तल, दरवेश फौजी, राकेश पाराशर, विपन बिहारी, प्रमोद गोयल, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। वार्षिक परीक्षाफल में जूनियर वर्ग श्री कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा अष्टम-ख में कृष्णकान्त वर्मा प्रथम 99, 18%, कक्षा सप्तम-ग में देवांश मिश्रा द्वितीय 99%, कक्षा अष्टम-ग में तृतीय स्थान वरूण कुमार ने 98,45% प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। वही बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में कक्षा चतुर्थ ख में सुमित कुमार प्रथम स्थान 98%, कक्षा पंचम ख में शिल्पी कुमारी द्वितीय स्थान 96, 4%, कक्षा पंचम क में तृतीय स्थान संभव सिंह सोलंकी ने 95, 9 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, केशवदेव गुप्ता, विष्णु गोयल, आकाश गुप्ता सर्राफ, परीक्षा प्रमुख अनार सिंह, परीक्षा प्रमुख संजय सिंह, लखमीचंद्र, आलोक कुमार, कृष्णपाल, महन्तराम, रामस्वरूप, अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, शोभित गोयल, अमर सिंह, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, रामवीर सिंह, जयपाल सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


