ब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को स्थानांतरण पर दी विदाई

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार को दी भावभीनी विदाई

कासगंज/अमांपुर। थाना कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के स्थान्तरण पर विदाई समारोह हुआ। मुकेश कुमार का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंजडुंडवारा के लिए स्थान्तरण होने पर उन्हें फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। उपनिरीक्षक विशेस्वर सिंह व सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हे नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कस्बा ईचार्ज सत्यवीर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रकिया है और इससे सभी को रूबरू होना है। एसआई ब्रजकिशोर सिंह ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। सभी पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि अमांपुर कोतवाली में उन्हें काम करते हुए काफी अच्छा लगा। यहां के लोगों व सहकर्मियों ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान चेयरमैन चांद अली खान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई शांतिस्वरूप सिंह, एसआई राजेन्द्र सिंह, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रेम पाल सिंह, नितेश यादव, शंशाक दुबे, शीलेन्द सिंह, सतीश कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, विशु कुमार, हरीश कुमार, बृजेश कुमार, अरूण कुमार, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, कपिल, अरबाज खान, विवेक कुमार, शाहरूख खान आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button