किसानों की गन्ना फसल का निरीक्षण कर.दिए दिशा निर्देश…
किसानों की समस्या हमारी समस्या है-डीपी यादव

कासगंज/न्यौली(दीपक कुमार) मानपुर नगरिया के समीप ग्राम मल्लाह नगर यदु ग्रुप के चेयरमैन डी.पी. यादव गन्ना किसानों के खेतों में पहुंचे। जहाँ किसान विकास यादव के गन्ना की फसल का निरीक्षण किया गया। यदु ग्रुप के चेयरमैन बताया कि किसानों की हर समस्या हमारी समस्या है। इस वर्ष गन्ना किसानों के खेतों में भ्रमण कर कृषकों को अधिक उत्पादन प्राप्त करनें की जानकारी दे रहे। है। यदु ग्रुप के न्यौली ईकाई में गन्ने की कमी होने के कारण चीनी मिल असमय में बंद हो जाती है। इससे चीनी मिल को आर्थिक क्षति के साथ गन्ना किसानों का भुगतान भी नही हो पाता है। चीनी मिल के द्वारा गन्ना क्षेत्रफल के साथ साथ गन्नी उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। किसान को गन्ना की फसल के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सी. जी. एम. कैन वेदपाल सिंह बी.पी.तिवारी सौरभ सकसेना समेत अधिकारी गण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


