ब्रेकिंग न्यूज़

कलश यात्रा के साथ दिव्य नौ दिवसीय श्रीकृष्ण कथा अमृत वर्षा का हुआ शुभारंभ

अमांपुर में कलशयात्रा से भक्तिमय हुई राहें

कासगंज/अमांपुर । कस्बा के शीतला माता मंदिर प्रांगण में दिव्य नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। वातावरण जय श्रीराधे राधे, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण के जय जयकारों से गूंजायमान हो उठा। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे आगे परीक्षत रामयाण को सिर पर धारण किए हुए थे। शोभायात्रा भ्रमण के बाद शाम को कथास्थल पर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ शीतला माता कमेटी के द्वारा ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं व्यास पूजन कर कथा व्यास आचार्य अवनीश वशिष्ठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यास मंच के पूजन के उपरांत प्रथम दिन कथा में भागवत के माहात्म्य की कथा हुई। सरस कथा वाचक आचार्य अवनीश वशिष्ठ महाराज ने कथा की महत्व ज्ञान, भक्ति, वैराग्य की चर्चा एवं नारद को कथा का श्रवण कराना बताया। इस कलियुग के समय में सभी भक्तजन श्रीराम कथा सुन अपना कल्याण करें। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, धीरज गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, दिनेश शाक्य, प्रतिनिधि यतेन्दर वर्मा, बाबूराम सविता, डाॅ पवन सविता, राधेश्याम सविता, धीरज गुप्ता, अवध भारद्वाज, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, दिनेश वर्मा, रोहित माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button