महाजनसम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से किया जुटने का आह्वान
नगरिया मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

कासगंज/न्यौली(दीपक कुमार) भारतीय जनता नगरिया मण्डल कार्यसमिति की बैठक मिर्जापुर स्थित सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल पर मण्डल अध्यक्ष मंनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित महाजनसम्पर्क अभियान के तहत बूथ स्तरीय कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक के मुख्यअतिथि जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को महाजनसम्पर्क अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जून माह में एक जनसभा का आयोजन अमांपुर में किया जाएगा जिसको राष्ट्रीय नेता मीनाक्षी लेखी व अन्य नेतागण सम्बोधित करेंगे सभी कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने को लगना होगा। मण्डल अध्यक्ष मंनोज चौहान ने कहा कि आगामी 24 जून को नगरिया मण्डल के बाजनगर व तारापुर बूथ पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह घर घर जनसम्पर्क कर केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायेंगे जिसमे मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को सहभागिता निभानी है। इस अवसर पर मण्डल महामन्त्री देवेन्द्र पचौरी,ब्रह्मानंद सोलंकी, नत्थू वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अनुज चौहान, विक्की बघेल, मण्डल मंत्री रामपाल साहूप्रधान, प्रधान विजय सोलंकी, ओम सिंह सागर, कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, शक्तिकेन्द्र संयोजक संजय बघेल, नीरज राघव , अंकित मिश्रा, दुष्यन्त चौहान, जयकुमार वर्मा, सत्यवीर सोलंकी, लक्ष्मीकांत दीक्षित, रामबहादुर, राजकुमार कश्यप, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोजराज प्रधान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोहर सिंह,आदि रहे।
Subscribe to my channel


