ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर शीतला माता मंदिर पर हवन-यज्ञ एवं कथा श्रवण को उमड़े भक्त

हवन में सैकड़ो ने दी आहूति

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा में तृतीय दिवस हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। याज्ञाचार्य पंडित विश्वनाथ वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया। लोगों ने हवन में आहुति दी व प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक आचार्य अवनीश वशिष्ठ ने व्यासपीठ से सती प्रसंग का वृतांत सुनाया और प्रवचन करते हुए तृष्णा एवं लोभ को दुख का मुख्य कारण बताया।

Related Articles

Back to top button