ब्रेकिंग न्यूज़

जेके सुपर सीमेंट की कार्यशाला में तकनीक का प्रयोग कर भवन को बजबूत बनाने की दी गई जानकारी

राजमिस्त्री को दिए गुणवत्तापूर्ण मकान बनाने के टिप्स

कासगंज/अमांपुर: कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित राकेश पाराशर सीमेंट एजेंसी पर जेके सुपर सीमेंट बिल्ड सेफ निर्माण के शूरवीर की तरफ से एक दिवसीय तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राज मिस्त्रियों, ठेकेदार एवं घर मालिकों को सीमेंट की गुणवत्ता से अवगत कराया एवं गुणवत्तापूर्ण मकान बनाने के टिप्स दिए गए। वही सीमेंट से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित जनों को दी। कंपनी इंजीनियर शबाब ने बताया कि इस महंगाई के दौर में रोटी व कपड़ा के बाद मकान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समय के साथ सीमेंट की गुणवत्ता में भी बदलाव किया गया है। जेके सुपर सीमेंट के साथ नई तकनीक के उपयोग से भवन मजबूत रहता है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के दौरान जहां सीमेंट उपयोग हुआ है। वहां पानी की सिचाई कैसे करे, छत बनाते समय सीमेंट के साथ अन्य सामग्री कैसे और कितनी मात्रा में मिला कर बनाने की जानकारी दी। जिसमें जल्दी सेट होने वाले सीमेंट को सभी राजमिस्त्री पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमेंट तथा बालू का मिलान उतना ही किया जाए, जितना एक घंटे में दीवार में लग जाए। अधिक मात्रा में मिलान कर लेने से उसकी ताकत में कमी आ जाती है। इसके अलावा साफ पानी, मिट्टी रहित बालू का ही प्रयाग करना चाहिए। यह भी बताया कि समय के साथ कंपनी ने सीमेंट में गुणवत्ता का ध्यान दिया है। कंपनी के एरिया ऑफिसर नितिन गोयल ने भी राज मिस्त्रियों को सीमेंट की जानकारी दी। डीलर राकेश पाराशर ने स्वागत करते हुए कहां कि किसी भी मकान के निर्माण में मिस्री एवं सीमेंट की भूमिका अहम होती है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह अच्छी कंपनी की ब्रांड सीमेंट ही उपयोग में लाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि शिव सिंह वर्मा, नगर संघचालक राकेश पाराशर, ठेकेदार वीरेंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, वीरपाल यादव, प्रधान राजू वर्मा, प्रधान संजय शाक्य, कमल गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, बंटी गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, जयपाल सिंह, गौरव गुप्ता, पुष्पेंद्र सबिता, मुन्नालाल, प्रेमपाल सहित आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button