ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर हुआ हवन यज्ञ

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

कासगंज/न्यौली। बसंत पंचमी के अवसर पर सेंट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में अक्षर आरम्भ समारोह का आयोजन विद्यालय संचालक मनोज चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में यज्ञ आचार्य श्याम सुन्दर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन छात्र छात्राओं का विधि विधानपूर्वक अक्षर आरम्भ कराया गया। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य श्याम सुन्दर तिवारी ने कहा कि बसन्त पंचमी ज्ञान की देवी सरस्वती का विशेष दिन होता है इस दिन जिनका विद्यारंभ होता है प्रायः वे छात्र अपने जीवन में कीर्तिमान स्थापित करते हैं। अक्षर आरम्भ करने वाले छात्रों में नित्या सोलंकी, अन्वी सोलंकी, आरोही पुंढीर, सहित दर्जन भर छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश सोलंकी, सुनील सोलंकी, प्रबन्धक सुरेश सिंह चौहान,शिवानी चौहान, विकास शर्मा, विकास मौर्य, राजीव बरबारिया, आरती चौहान, वैभव भारद्वाज, मनोज वर्मा,वंशिका राघव, विशाखा मौर्य, नीतू मौर्य, गौरीश चन्द्र, सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button