ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: लोक कला बसंतोत्सव में 24 मंडलियों का हुआ सम्मान, कलाकारों अपनी अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता


छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर देर शाम कला मंदिर में छत्तीसगढ़ लोक कला बसंतोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान जस गीत, खैरागढ़ संगीत विवि की कुलपति ममता चंद्राकर नि्देशत गीत, नृत्य नाटिका लहरगंगा धनेली सहित सुबा, कर्मा, द्वरिया की मंचीय प्रस्तुति में दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद विजय बघेल जस सम्राट दिलीप षडंगी, लोक गायिका पद्यश्री उषाबारले, पद्यश्री आरएस बारले, रंक्रमी रजनी रजक आदि रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा सिंह सेंगर ने की। इसके बाद छत्तीसगढ़ संस्कृति को लेकर अनेक प्रस्तुतियां दी। सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से आई 24 मंडलियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस बीच देररात को शूरू हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन सुंदरानी, तुलसी साह, विधायक ललित चंद्राकर, ममताचंद्राकर रहे। आरू साहू ने राम भजन, पर्वा श्रीवास्तव ने अरपा के पैरीराजकीय गीत गाया। राथपुर से आए ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button