कासगंज: अखंड रामायण पाठ का समापन हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ
जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा कस्बा

कासगंज/ अमांपुर के बनूपुरा गांव के देवर्षि महाराज आश्रम पर चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण के पाठ का समापन हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ धूमधाम से किया गया। इस दौरान आश्रम पर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने को भक्तों में होड लगी रही। श्रद्घालुओं ने देर शाम तक खीर, पूरी, सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी बाबा धर्मदास महाराज व आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने 24 प्रहर अखंड रामायण पाठ का गुणगान किया। इस दौरान आश्रम प्रांगण में बजरंगबली का ध्वज भी लगाया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित रमेश पांडेय, प्रधान राकेश यादव, बन्टी यादव, प्रेमपाल ठाकुर, डाॅ पवन माथुर, राजकुमार, आकाश गुप्ता सरार्फ, राकेश, आदेश, अवधेश, अंकित, दिलीप, निखिल, मुलायम, मनोज, छोटू, अश्वनी, अनुपम, कप्तान, अखिलेश, कुलदीप, ग्रीस,आदि रहे।
Subscribe to my channel


