उत्तर प्रदेश: कासगंज में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटा, 22 लोगों की मौत
पटियाली क्षेत्र में तालाब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, मचा चीखपुकार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से 22 लोगों की मौत की खबर है। आपको बता दे कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।
जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर लगभग 54 लोग शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए जा रहे थें। इस दौरान करीब साढे दस बजे थाना पटियाली के गांव थाना दरियावगंज के बाहर जा पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया पर अनियंत्रित हो गया। और ट्रैक्टर ट्राली सीधे तालाब में जा गिरा और पलट गया। ट्राली में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। और.गांव के लोग मदद करने में जुट गए। तालाब की भीगहराई ज्यादा होने के कारण गांव के लोग अधिक मदद नहीं कर सके। कुछ ही लोगों को पानी से बाहर निकाल पाए। हादसें की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे कासगंज के डीएम,एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर 20 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे से एटा और कासगंज के जिले में शोक है।अलीगढ़ मंडल कमिश्वर रवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 22 की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायल है। कुल54 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हादसे का संज्ञान लिया। और सीएम योगी ने मृतकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Subscribe to my channel


