कसगंज: अमांपुर विधायक हरिओम ने बैठक में बताईं केंद्र की नौ साल की उपलब्धियां

कासगंज/अमांपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कैंप कार्यालय पर टिफिन बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र सरकार से किए गए विकास कार्यों से अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने जन जन तक पहुंचाया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि सरकार के नौ वर्ष में भाजपा ने गरीब, असहाय, व्यापारी, किसान के लिए चौमुखी विकास कराये है। योजनाएं चलाकर देश कः नागरिकों के लिए उत्कृष्ट विकास कार्य किए गए है। उन्होंने बताया जनमानस को सरकार के साथ जोड़कर देश को आगे बढ़ाया जा सके। भाजपा सबका साथ, सबका विकास कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री अन्न योजनाह्ण के तहत मुफ्त राशन दिया। आयुष्मान कार्ड, शौचालय, गैस कनेक्शन, हर घर जल समेत अन्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र को मिल रहा है।
Subscribe to my channel


