यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई,आसान पेपर देखा तो खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे
कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी के बीच आयोजित हुई परीक्षा

कासगंज/अमांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल की गणित एवं इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा के प्रश्नपत्र अच्छे आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में हाईस्कूल में गणित की परीक्षा को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग पूरी निगरानी बनाए रहे। मंगलवार को सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पंजीकृत 172 परीक्षार्थियों में से 169 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 3 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। वही दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित काराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा, कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह, केंद्र व्यवस्थापक आदेश मिश्रा, परीक्षा प्रभारी ललित सोलंकी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सोमेन्द्र सिंह सोलंकी, धीरेन्द्र सिंह सोलंकी की देखरेख में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा दी।
Subscribe to my channel


