ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

कासगंज: अमांपुर। अमांपुर थाना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। इस मामले में एसआई चन्द्रपाल सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र के महदवा गांव में कच्ची शराब बेची जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, कस्टेबल संजीव सिंह धाकरे के साथ विशेष अभियान के तहत घेराबंदी कर शराब बेच रहे मौहर पाल पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव महदवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक केन में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Deepak

Related Articles

Back to top button