ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई:अपनी संतानों की प्रथम गुरु होती है महिलाएं,अपनें बच्चों मे बेटी- बेटा का फर्क न करें

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एस सी/एस टी एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के बैनर तले प्रगति भवन, ऑफिसर्स एसोसिएशन में विश्व महिला दिवस के अवसर पर “महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न डॉ बाबा साहब आम्बेडकर जी एवं भारत वर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले जी के चित्रों पर मार्त्यापण एवं दींप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने उदबोधन में कहा कि महिलायें अपनी संतानों के प्रथम गुरू होती हैं। महिलाये खुद ही अपने बच्चों में बेटा-बेटी का फर्क न करें, क्योंकि बचपन में इस अंतर का असर नहीं पड़ता। परंतु बडा होने पर यह अंतर बडा हो जाता है और फिर खुद वे अपने बच्चो में अंतर करने लगता है। और इस अंतर का वीभत्स चेहरा समाज में कई अन्य रूप में दिखाई देता है। इसलिए आज आप अपनी सोच को सशक्त करें कि अपने बच्चों में कभी भी बेटा-बेटी का अंतर नही खींचेंगे। इसी दौरान विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कुमार बंछोर, महाप्रबंधक,अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन, चेयरमेंन-सेफी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाए हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त हो रही है। महिलाए आज न सिर्फ जमीन पर बल्कि चांद से भी बहुत दूर अंतरिक्ष में अपनी पहुंच बना चुकी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि हमारा एसोसिएशन समाज में रचनात्मक कार्य करने में विश्वास रखता है। आज हम इस समारोह में हमारे महिला शक्तियों के द्वारा संचालित विभिन्न समितियों को सम्मान कर रहे हैं। जिसमें उन लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे एसोसिएशन का कार्य हमेशा से समाज की उन्नत्ति के लिये समर्पित रहता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता के लिये ऑफिसर्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने एसोसिएशन की वर्तमान विषम परिस्थितियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण श्रीमती शशि चादू महाप्रबंधक, ओ एण्ड एम. श्याम नेगी, सहायक महाप्रबंधक, परविन्दर सिंह, महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम मे अपनी सुमधुर आवाज से श्रीमती मीनू चौहान ने लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही श्रीमती रेशमा आनंद एंव श्रीमती शीतल चेलक ने अपनी कविता एवं भाषण के माध्यम से तालिया बटोरी। कार्यक्रम को सफल। बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारी चेतन लाल राणा, कुमार भारद्वाज, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालीदास बघेल, उत्तम मडावी, अनिल कुमार खेलवार, नरेश चंद्रा, एन एल राय एवं जीतेन्द्र कुमार भारती ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button