भिलाई: आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रहे हैं नरेंद्र मोदी- ब्रजेश बिचपुरिया
दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया ने आज पुनः रिसाली मंडल से अपना प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम रूआबांधा बस्ती में माताओं बहनों से भेंट की और उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किया। जहां सभी माताओं बहनों के अंदर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला और यह मोदी की गारंटी का प्रमाण है और निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव में इसी तरह हमारी माताएं बहनें हमें भरपूर अपना आशीर्वाद और स्नेह प्रदान करेंगे और मोदी जी का जो लक्ष्य है अबकी बार 400 पार का वह पूरा करेंगे और ब्रजेश बिचपुरिया जी ने कार्यकर्ताओं के बीच में यह आवाहन किया कि अगर किन्ही कारण से किसी मातृशक्ति को योजना का लाभ नहीं मिला है तो हमारे कार्यकर्ता उनके पास पहुंचे और त्वरित उनको इसका लाभ दिलाए साथ में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे,मंत्री राकेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा महामंत्री करुणा यादव के साथ-साथ जिले एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता रहे।
Subscribe to my channel


