ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग सांसद के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने दी बधाई,400 पार का लगाया नारा

छत्तीसगढ़/भिलाई। भाजपा के दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद व प्रत्याशी विजय बघेल के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सांसद निवास पहुंचकर मिठाई खिलाकर और बड़ी हार माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही सांसद विजय बघेल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर गगनभेदी नारे लगाए। विजय भैया दीर्घायु हो,जन्मदिन की बधाई हो के साथ अबकी बार 400 पार, दुर्ग में अबकी बार 6 लाख पार,के नारे लगाकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा केंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो विशालदीप नायर, रितेश ठाकुर, सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, मोहनीश काले, आशीष दुबे, अरूण उपाध्याय, दीपक गौतम, तुगेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, तुषार देवांगन, पी राज, जयंत शर्मा, कृष्णा द्विवेदी, पूनमचंद सपहा, भाजयुमो कैम्प मंडल नवीन सिंह, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र निर्मलकर, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष डिकेश पटेल, जामुल मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, महामंत्री आशु तिवारी, विनय मानिकपुरी, आकाश सिंह, अंजन सिंह, अभिषेक पांडेय, मनीष चौधरी, अभय चौबे, सूरज गुप्ता, तुकेंद्र यादव, शंकर ढीमर, राजेश यादव, राकेश सोनकर आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button