ब्रेकिंग न्यूज़

विजय को वैशाली नगर से एक लाख मतों से “विजय” दिलाने भाजपाइयों ने कसी कमर, विधायक सेन ने बनाई रणनीति

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को अबकी बार चुनाव में वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख की सबसे बड़ी लीड दिलाने के लिए विधायक रिकेश सेन ने कमर कस ली है। आज विधायक कार्यालय ज्ञान गंगा में वैशाली नगर के 37 वार्ड के विधायक प्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एक लाख के मंतो से विजय दिलाने का संकल्प लेते हुए विचार मंथन कर चुनावी रणनीति बनाई है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि विजय भैया को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख मतों से विजयी बनाना है। समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रवीण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मिथिला खिचरिया, प्रेमचंद देवांगन, शैलेन्द्र सिंह, अन्नू राणा, मोतीलाल श्रीवास्तव, मदन सेन, राकेश धनकर, मुरलीधर गुलहाने, अखिलेश सिंह, अवतार सिंह, नैन टंडन, स्नेहा शाह, मनीषा राठी, सुनीता देवी, मीना शुक्ला, शशी भगत, निखिल सोनी, कुबेर शर्मा, कुलवंती सिंह, लक्ष्मण चौधरी, सर्वजीत कौर, अनुज यादव, शिव कुमार पटेल, नरेंद्र बांधे, उत्तम श्रीरांगे, लक्ष्मी जंघेल, नीतू गुप्ता, विवेक सेन, मुन्ना लाल कुकरेजा,ँ निशा चौरसिया, भानबती साहू, अशोक सोनी, हरविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह, अंकित जैन आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button