ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: तमिलनाडु से बुलेट यात्रा भिलाई पहुंची बीजेपी युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता.

छत्तीसगढ़/भिलाई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा की उपस्तिथि एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में बुलेट लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए प्रचार करने तमिलनाडु से दिल्ली के लिए निकलीं श्रीमती राजलक्ष्मी मंदा की 21000 किलोमीटर की बुलेट यात्रा मंगलवार को भिलाई पहुंची इस दौरान युवा मोर्चा जिला भिलाई के द्वारा विभिन्न स्थलों में राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित ऐसी साहसी महिला का भिलाई जिले के विभिन्न स्थल नेहरूनगर चौक,अंबेडकर पावर हाउस चौक और सिरसा चौक में फूल माला एवं ढोल बाजे, फटाके के साथ भारत माता की जय के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि वोट फॉर इंडिया,वोट फॉर मोदी के नारे को बुलंद करने वाली राजलक्ष्मी जी का भिलाई की पवन धरा पर स्वागत करते है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र एकता का संदेश और युवाओं को मत की ताकत का संदेश देने के उद्देश्य से निकली बुलेटरानी राजलक्ष्मी जी का अभिनंदन स्वागत किया गया। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री द्वय प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला मंत्री संतोष मौर्य, मीडिया प्रभारी रमेश दादर, सह प्रभारी रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, कंचन सिंह, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह, प्रदेश सह प्रशिक्षण नितेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, विनोद गुप्ता, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, सतीश दुबे, प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, निखील सोनी, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, सी एच प्रशांत, डिकेश पटेल, महामंत्री आशु तिवारी, विनय मानिकपुरी, गोविंद पटेल, किशन साहू, सिद्धार्थ राजपूत, अभय चौबे, रॉकी, हिमालय, मृत्युंजय साहू, गौतम सोना, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र पांडे आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button