ब्रेकिंग न्यूज़

कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना

डबल इंजन की सरकार एवं मोदी की गारंटी से वैशाली नगर बढ़ेगा आगे -. रिकेश सेन

छत्तीसगढ़/ भिलाई । भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर विधानसभा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन शांति नगर में आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब सदन में आखरी बार की सातवीं सदन में जब हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिभाषण हुआं उस सदन में मैं खुद सेवक के रूप में साक्षी था जब उन्होंने कहा कि विपक्षी मुझ पर लांछन आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे वे कहते रहे मैं करता रहूंगा और ये भी कहा कि विपक्षी जब मुझ पर ईंट पत्थर फेंके उस पत्थर ईट को इकट्ठा कर के भारत के नवनिर्माण में नींव के रूप में उपयोग करुंगा ऐसा कहने वाले अगर कोई है तो वो है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ये सोच हमारे मन में आएगा क्या हम साधारण सोच रखने वाले हम लोग कहते हैं तुम पत्थर फेंक कर मारोगे तो मैं ईंट फेंककर मारुंगा तुम एक डंडा मारोगे तो मैं दो डंडा मारुंगा ये सोच वाले हम लोग हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी सोच की सोच देखिये हर सोच में साकारात्मक सोच हर वक्त हर पल देश के लिए जनता के लिए जनहित के लिए सोचना ये अगर सोच किसी व्यक्ति के मन में है तो वो है माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मन में है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि आजादी से बाद से पहले बार ऐसी सरकार बना है जो सभी वर्गों के हितो की चिंता कर रही है। आगे वर्मा ने कहा की आपसभी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जो लाभार्थी योजना के अंतर्गत अपने बूथों मे लगातार सम्पर्क करते रहे। रिकेश सेन ने कहा की वैशाली नगर की जानता ने पिछले लोकसभा मे विजय बघेल जी को 65 हजार वोट जिताये थे इस बार 1 पार का लक्ष्य पार करेंगे। सेन ने आगे ये डबल इंजन सरकार एवं मोदी की गारंटी ने एक बटन दबाते ही 1 हजार आप सभी माताओ एवं बहनो खाते मे पहुंचा। 64 हजार से अधिक महतारी वन्दन योजना के अंतर्गत लाभांकित हुवे। कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, प्रीत पाल बेलचंदन, सहप्र्भरि संयोजक अवदेश चंदेल, विधायक रिकेश सेन, भोजराज सिन्हा, ब्रिजेश बिचपुरिया,तुलसी साहू, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह, कन्हैया लाल सोनी, विजय सिंह, नंदू यादव, सत्यनरायण अग्रवाल समेत पदाधिकारी एंव सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button