ब्रेकिंग न्यूज़

सफाई कर्मियों संग उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने खेली होली

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई खुर्सीपार में निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने सफाई कर्मियों संग फूलों की होली खेली गई। इस दौरान सभी सफाई मित्रों को दया सिंह ने मिठाई दी और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इसी बीच दया सिंह ने कहा कि होली पर खुशियों का रंग हमेशा रहे। इन्हें हम सफाई कर्मी कहते हैं जो गलत है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मित्रों को कोरोना फाइटर्स की संज्ञा दी है। ये हमारे के लिए फाइटर्स हैं। जो दिनभर परिवार से दूर होकर शहर की गंदगी साफ करते हैं। हर घर से कचरा उठाते हैं। इस दौरान दया द्वारा दिए गिफ्ट से कर्मियों के चेहरे खिल गए। दया सिंह ने सभी का आभार माना जो उनके निवास में पहुंचकर खुशियों की होली सेलिब्रेट किया। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button