कासगंज: आरएसएस के होली रंगोत्सव कार्यक्रम में जमकर उड़ा गुलाल

कासगंज/अमांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के स्वयंसेवक और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे।



इस दौरान एक-दूसर को अमीर गुलाल लगाकर बधाई दी। और जमकर गुलाल उड़ाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। नगर संघचालक राकेश पाराशर ने कहा कि संघ समाज में एकजुटता लाने का माध्यम है। इस दौरान लोगों ने होली गीतों पर प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, बिजेश वर्मा, सत्यवीर सिंह, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, नगर संघचालक उमाशंकर साहू, नगर शारीरिक प्रमुख प्रशान्त आर्य, जिला सम्पर्क प्रमुख डाॅ शिवांशु अग्रवाल, धीरज गुप्ता, उपखंड कार्यवाह पुष्पेन्द वर्मा, विजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत, प्रधान राजू वर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, प्रधान पुष्पेंद्र वर्मा, शिव सिंह वर्मा, योगेन्द्र प्रतिहार, प्रवीन गुप्ता, आचार्य चित्रर सिंह, सोनू गुप्ता, प्रधान विजय सोलंकी, उत्कर्ष, चेतन सोलंकी, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, संजय वर्मा, राजकुमार दरोगा जी, मनोज वर्मा, विवेक वर्मा, कैलाश शाक्य आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


