ब्रेकिंग न्यूज़

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सघन सामाजिक बैठकों का दौर जारी-जयप्रकाश

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/कोरबा। अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव द्वारा कोरबा लोकसभा के हरदीबाज़ार ग्राम रेंकीं ,बालकों दैहानपारा क्षेत्र ,भुरसिडीह ,बाँकी मोंगरा और अन्य स्थानों के यादव समाज के सामाजिक पार -राज व्यवस्था प्रमुखों के साथ बड़ी बैठक कर भाज़पा प्रत्याशी सुश्री डा सरोज पांडेय के पक्ष में समर्थन एकत्रित किया एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन भी दिया। जयप्रकाश यादव अपने समाज एवं अन्य समाजों के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक पहुंच रहे हैं कांग्रेस में जो पिछले 60 सालों के भीतर देश को लूट खसोट कर निचले स्तर पर पहुंचा दिया था उसे मोदी जी ने पुनः स्थापित कर देश का मान बढाया है उसके विषय में भी जानकारी दे रहे हैं आज श्री मोदी जी के चलते देश का मान-सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है कि बड़े से बड़े देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मोदी जी से मिलने के लिए बेकरार रहते हैं। भ्रष्टाचार पर सीधी कार्रवाई करके मोदी जी ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई सच्चे मन से देश की सेवा करना चाहे तो जरूर कर सकता है। जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से देश की आम जनता बेहद खुश है देश के हर कोने में कमल खिल रहा है, देशवासियों ने मन बना लिया है सभी ने मिलजुलकर नारा दिया है कि अबकी बार 400 पार।

Deepak

Related Articles

Back to top button