ब्रेकिंग न्यूज़

केवट समाज का अपूरणीय योगदान और महत्व है-सांसद विजय बघेल

केवट धीवर समाज ने खेली फूलो की होली

छत्तीसगढ़/भिलाई। केवट धीवर समाज द्वारा होली मिलन समारोह बेरला में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल जी सांसद दुर्ग रहे। इस सामाजिक सम्मेलन और फूलों की होली मिलन समारोह में दूर-दूर से समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का भव्य स्वागत किया। सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवट समाज का भारत देश में बहुत महत्व है। दुनिया में सब की नैया पार करने वाले भगवान श्री राम है और केवट समाज के गुहा निषाद महाराज ने भगवान श्री राम को गंगा जी से पार लगाया था। इस तरह से हमारे समाज में केवट समाज का अपूरणीय योगदान और महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में रामराज्य लाने का सपना देखा है और हम इस रास्ते पर काम कर रहे हैं। विदेशी आक्रांताओं ने जब हमारी सभ्यता संस्कृति और संस्कारों को कुचल कर रख दिया है, तो हमारे सामने सबसे पहला लक्ष्य इसे वापस लाने का है। उन्होंने कहा कि इस तरह का समारोह आयोजित कर केवट समाज की युवा पीढ़ी ने गुहा निषाद महाराज के बताएं रास्ते पर आगे चलने के संकल्प को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने देश को मजबूत बनाने, भ्रष्टाचारी तत्व और माफिया दातों से लड़ने के लिए देश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आव्हान किया। सभी ने पुष्प उडाकर और एक दूसरे को पुष्प के टीके लगाकर जमकर होली खोली खेले और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा जनपद पंचायत सभापति भूवनेश्वरी पोषण वर्मा, पोषण वर्मा संजय परगनिया एनडी तिवारी राम हृदय वर्मा सेवाराम निषाद आनंद यादव राजीव देवांगन संध्या परगनिहा लता वर्मा चंद्रकांत परगनिया सुखनंदन निषाद नरेंद्र साक्षी ज्ञान प्रसाद निषाद प्रदीपवर संतोष निषाद रामावतार निषाद राजू निषाद दुर्गा प्रसाद निषाद बलराम तेवर विश्राम निषाद रामशरण निषाद शिवकुमार निषाद, तीर्थ निषाद भगवती निषाद इत्यादि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

महापुरूषों का सपना चकना चूर कर दिया

सांसद विजय बघेल ने कहा है कि सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत को यहूदियों, मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा। हमारे महापुरूषों ने कल्पना की थी कि आजादी मिलने के बाद भारत देश फिर से सोने की चिड़िया के रूप में स्थापित हो सकेगा, लेकिन आजादी मिलने के बाद यहां सत्ता जिन लोगों के हाथों में चली गई। उन लोगों ने भी सिर्फ देश को लूटने और भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया। आजादी के बाद देश की सत्ता संभालने वाले लोगों ने हमारे महापुरुषों का सपना चकनाचूर कर दिया।

मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक मजबूत हुआ

सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनता जनार्दन की कृपा से पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है और हम देख रहे हैं कि इस दौरान पूरी दुनिया में भारत देश का कितना मान सम्मान बड़ा है। हम आर्थिक रूप से कितने समृद्ध हुए हैं। अब देश का सोना गिरवी नहीं रखा जाता है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। कोरोना काल में चमत्कारिक तरीके से वैक्सीन बनाया तो पूरा विश्व ने हमारा लोहा माना।

Deepak

Related Articles

Back to top button