ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल नगरिया के छात्रों ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का किया भ्रमण

सरयू नदी में लगाई श्रद्धा की डुबकी

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित मिर्जापुर सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम रामजन्मभूमि अयोध्या के लिए विद्यालय संचालक मनोज चौहान के निर्देशन में प्रस्थान किया। अयोध्या पहुंचकर छात्र छात्राओं एवम शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी , कनक भवन, जानकी महल, आदि पौराणिक स्थलों के दर्शन कर उन पौराणिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की साथ ही सरयू में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पौराणिक एवम ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी कराना होता है क्योंकि छात्र पढ़ने के साथ साथ जिसको देखते हैं उसकी जानकारी उनको आसानी से एवम हमेशा के लिए हो जाती है। इस दौरान शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान,सह संचालिका शिवानी चौहान,विकास शर्मा, राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, वैभव भारद्वाज, विशाल सोलंकी, मनोज वर्मा, आरती चौहान, वंशिका राघव, लवली सोलंकी, राजेश्वरी कश्यप, विशाखा मौर्य, गरिमा मौर्य, शालिनी साहू, गोपाल तोमर, बांके बिहारी,रुद्र मौर्य, दिव्यांशी, आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button