ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव लड़ना ही हमारी प्राथमिकता नहीं,भारत को राष्ट्रगुरु बनाना हमारी पार्टी का उद्देश्य-विजय बघेल

त्याग तपस्या बलिदान की प्रेरणा देती है भारतीय जनता पार्टी- महेश वर्मा

दीपक कुमार/ अनीता मिश्रा। रिपोर्ट

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की 45 वा स्थापना दिवस जिला कार्यालय प्रदर्शनी परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं जय घोष के नारे लगे। तत्पश्चात लंबे समय से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ का सम्मान किया गया इस सम्मान समारोह में प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवगन, सत्यनारायण अग्रवाल ,राजेंद्र मिश्रा, बृजेश बीचपुरिया, लाल चंद मौर्य, S N सिंह, खिलावन साहू, नंद लाल पासवान को साल एवम श्रीफल भेंट किया गया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की 1984 में 2 सांसद हमारे थे और 2024 में 400 से उप्पर सांसद जीत कर आ रहे है।.भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना ही नहीं राष्ट्रगीत में कार्य करना और भारत को राष्ट्रगुरु बनाना है। यह वही भारतीय जनता पार्टी है जो आज विश्व में सबसे बड़े पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है और सबसे ज्यादा सदस्यो वाली पार्टी है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि यह संगठन वरिष्ठ जनों के खून पसीने की मेहनत से बनी पार्टी है आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भारत एक नई ऊंचाई की ओर अग्रहित कर रहा है आज हमारे बीच भी हमारे वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित है जिनकी आशीर्वाद से आज 400 पर के नारे को प्राप्त करने जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, वीरेंद्र साहू, खिलावन साहू, कन्हिया सोनी, तुलसी साहू , निर्मला यादव, विजय जसवाल, संतोष मौर्य, रणजीत सिंह, राहुल परिहार, अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक मीडिया सहप्रभारी रंजीत सिंह ठाकुर आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button