ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे-अमित मिश्रा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता.

छत्तीसगढ़/ भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की बैठक प्रियदर्शनी परिसर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामाप्रसाद उपाध्याय जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और गीत के उपरांत कार्यक्रम का आरंभ किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। दुर्ग लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका व कार्य तय किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा की युवा मोर्चा रीढ़ की हड्डी है, कुछ माह पूर्व हम विपक्ष में थे, किंतु अब हमारी सरकार है जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की युवा मोर्चा लोकसभा में बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हेतु गांव गांव घर घर जाकर केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग लोकसभा प्रभारी रोहित माहेश्वरी दुर्ग लोकसभा सह प्रभारी शुभम शर्मा, नितेश मिश्रा, आकाश ठाकुर, विक्की सोनी, मनीष यादव, रोहन सिंह, प्रशम्म दत्ता, कंवरपाल सिंह, उदय भास्कर, विनय सिंह यादव, मयंक गुप्ता, प्रकाश सिंह, विनोद गुप्ता, राकेश धनकर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, राहुल झा, निखिल सोनी, सतीश दुबे, पूनमचंद सपहा, तुषार देवांगन, सुभाष शर्मा, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, नवीन सिंह, विनय सेन, प्रशांत, समीर अग्रवाल, सोनू यादव, मनोज मेश्राम, डिकेश पटेल, आशु तिवारी, विनय मानिकपुरी, मनीष चौधरी, गोविंद पटेल, लोकेश चंद्राकार, शिवा पटनायक, अभिषेक पांडेय आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button