छत्तीसगढ़ में बस गिरी खाई में 12 की मौत,15 घायल ,मृतक आश्रितों 10- 10 लाख देने की घोषणा
अपडेट जारी खबर

छत्तीसगढ़/ भिलाई। दुर्ग जिलें से सबसे बड़ी खबर जिले में केडिया डिस्टलरी के 27 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस देररात को लगभग नौ बजे गहरी खाई में गिर गई। आपको बता दे कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें मृतकों में 3 महिला और पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान खपरी रोड पर खदान पारा की एक मुरुम खदान में गिर गई। यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुम्हारी, भिलाई 3 और रायपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। जिला व पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद है।
इस दौरान सूचना मिलने पर सांसद प्रत्याशी विजय बघेल पहुंचे घटना की जानकारी ली। और घटना पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
Subscribe to my channel


