ब्रेकिंग न्यूज़

जनसंपर्क अभियान में भाजपा पर काग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने जमकर साधा निशाना

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अपना प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। आज भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी एकांश बंछोर के सामूहिक नेतृत्व में वार्ड क्रमांक सत्तर हुडको के श्री गणेश मंदिर के नीचे माधव सभागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई बैठक में 44 डिग्री तापमान के बाद भी दो सौ की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं सभी ने एक सुर में राजेंद्र साहू को जिताने एवं केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए वार्ड के वरिष्ठ नागरिक अरुण अग्रवाल ने कहा कि 44 डिग्री तापमान के बाद भी उमड़ी भीड़ ने एहसास है कि हम
चुनाव जीत गए है उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रही है सिर्फ वादा करके वादों से मुकरने वाली जुमलेबाद भारतीय जनता पार्टी ने आम नागरिकों के हित में कोई फैसला नही लिया है। मैं एक किसान हु मुझे प्रधानमंत्री किसान न्याय योजना के तहत दो हजार रुपये आठ बार मिला है जो अब बन्द हो गया है ऐसे किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धरातल दिखाने का समय आ गया है। गिरिजाशंकर ने कहा कि आपको ऐसा सांसद चुनना होगा जो भिलाई इस्पात संयंत्र की हो रही दुर्दशा को संसद में उठा सके। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने कहा कि मैं हुडको के पावन धरा को नमन करता हूं सात मई को घर से मन बनाकर निकलना है कि हमको सौहार्द अमन चैन वाली संस्कृति से लबरेज कांग्रेस पार्टी को वोट देना है जिस पार्टी का उम्मीदवार सहज और सरल है जो आम आदमी की समस्याओं को ऊपर तक उठा सके एक समय था कि लोग भिलाई इस्पात संयंत्र में भर्ती होने के लिए उत्साहित रहते थे लेकिन आज भिलाई इस्पात संयंत्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है इस बदहाली के जिम्मेदार मौजूदा सांसद ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बदहाली को संसद में नहीं उठाया। इस दौरान कई मुद्दों पर गिन गिन भाजपा पर जमकर साधा निशाना। राजेश साहू ने कहा कि मैं भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण नही होने दूंगा अगर इसके लिए मुझे शहीद भी होना पड़ेगा तो मैं शहादत देने के लिए तैयार हूं। आज पूरे देश में तीस लाख पद रिक्त पड़े हैं इसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की भी सहभागिता है अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो छह माह के अंदर तीस लाख रिक्त पदों में भर्ती होगी हमारे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। महापौर नीरज पाल ने कहा कि देश में पिछले दस सालों में काफीबदलाव आया है। बदलाव प्रकृति की देन है,लेकिन भारत देश में इस तरह का बदलाआया है कि सभी उद्योगों को पूंजीपतियों केहाथों में बेचा रहा है। राजेन्द्र साहू ने कहा किसंयंत्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है। सेक्टर दस के पार्षद अजय सोनी ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन है जिन्होंने जनता जनार्दन के प्रति एक दूरगामी सोच रखते हुए ऐसा भिलाई नगर नामक ट्विनसिटी बसाया जहां सभी धर्मो के निवास करते हैं भिलाई इस्पात संयंत्र के कारण भिलाई नगर की पहचान है लेकिन आज भिलाई इस्पात संयंत्र का अस्तित्व खतरे में है अगर निजीकरण हो गया तो हमारे बच्चों को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ेगा।भिलाई नगर के महापौर नीरज पाल ने कहा कि देश में पिछले दस सालों में काफी बदलाव आया है बदलाव प्रकृति की देन है लेकिन भारत देश में इस तरह का बदलाव आया है कि सभी उद्योगों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचा रहा है जिससे बेरोजगारी का आलम चरम सीमा पर है अगर हमें इससे बचाना है तो राजेन्द्र साहू जैसे कर्मठ एवं ऊर्जावान प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजना है। इस दौरान दानेश्वरी साहू जावेद खान अंजू साहू शेख अकरम राजश्री उपलवार आर जी के राव पार्षद एम महिला कांग्रेस भिलाई नगर अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह अनिल सिंह रविशंकर सिंह उमेश सिंह शिवाकांत तिवारी आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button