लोकसभा बीजेपी सांसद प्रत्याशी ने अपने हाथों से जलेबी बनाकर सब को खिलाई
जलेबी चौक में हुई जलेबी पे चर्चा भिलाई

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल द्वारा जलेबी चौक पर जलेबी पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाए। उन्हें प्रणाम किए। तत्पश्चात मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कोशिक मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पदाधिकारी ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
आपको बता दे कि अब तक सांसद व लोकसभा दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल चाय पर चर्चा कर रहे है। चाय पर चर्चा के दौरान वे अब तक खुद से चाय बनाकर लोगों को पिला रहे थे। लेकिन अब पोहा और जलेबी भी बना रहे है और खिला रहे है। इसी दौरान जलेबी चौक पर जलेबी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ विजय बघेल में खुद अपने हाथों से जलेबियाँ बनाई और सब को खिलाया। सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि हम चाय पर चर्चा करते रहे जलेबी चौक पर जलेबी पर चर्चा करने आए हुए हैं। बुजुर्गों को प्रणाम करता हूं। जिस तरह हम कहते हैं कि चाय पर चर्चा करते हैं जब घर में महेमान आते हैं तो भी चाय पर चर्चा होती है। मोदी जी भी बचपन में चाय बेचते थे। ये चुनाव देश बनाने का है ये देश की पुरानी सांस्कृतिक को वापस लाने का है। कितनी कठिन परिस्थितियों में हमें देश की आजादी मिली। जब यहुदी ने मुगलों ने अंग्रेजों ने लुटा इस भारत की धरती पर भगवान भी इंसान के रूप में जन्म लिए है। किसी भी देश को मां के नाम से नहीं पुकारा जाता है। हम भारत को माता को और छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ महतारी कहते हैं। जन जन ने आशिर्वाद दिया है। ये परिवर्तन की बेला में है। हम सौभाग्य शाली है कि परिवर्तन की बेला में हम साक्षात देख रहे हैं। पहले भी हमारा चुनाव चिन्ह तीसरे नंबर पर था और इस बार भी तीसरे नंबर पर है । पीछले बार पौने चार लाख मतों से जीत दर्ज कराए थे इस बार भी दुर्ग लोकसभा में इतिहास रचने जा रहें। जलेबी चौक पर अपने हाथों से जलेबी बनाईं और सबको खिलाई गई। तत्पश्चात लिंक रोड जवहार मार्केट में पैदल भ्रमण करते हुए, व्यापारीयों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जहाँ लोगों भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


