ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा: सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, सांसद प्रत्याशी विजय बघेल पहुंचे, पीड़ित परिवार से मिले परिजनों का दुःख बांटा, सब को ढांढस बंधाया

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गाँव में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसें काफी लोग घायल। इस हादसें में दो जुड़वा बच्ची की भी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल तुरन्त पथर्रा गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने बारी बारी से सभी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों का दुःख बांटा, सब को ढांढस बंधाया। परिजन अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी में थे। शोकाकुल परिवार से बात चीत की। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं  से फोन पर बात कर उनके संज्ञान में पूरे मामले डाला। शासन प्रशासन से जो भी सहायता के विषय मे बातचीत। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगी है, इस लिए अभी वे कोई घोषणा नहीं कर सकते। पर शासन स्तर पर बात की गई है, पीड़ित व शोकसम्मत परिवार को मदद का आश्वासन दिया। आपको बता दे कि नवागढ़ जिला के ग्राम पथर्रा के लोग मालवाहक में बैठकर छटठी कार्यक्रम में गए थे। लौटते वक्त तिरईया गांव के पास खड़ी गाड़ी से कार टकरा गई। इसी दौरान भीषण हादसा हो गया। इस सड़क हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। सभी लोग महेन्द्रा पिकअप में सवार थे एक ही गांव के नौ लोगों की मृत्यु हो गई। मरने वाले में मधु साहू नीरा साहू गीता साहू खुशबू साहू धनीया साहू अगनीया साहू भूरी निषाद जिसके दो जुड़वां बच्चे लड़का और लड़की का भी निधन हो गया है। सांसद विजय बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, दीपेश साहू विधायक शोकसम्मत परिवार का दुःख बांटने पहुंचे।

Deepak

Related Articles

Back to top button