बेमेतरा:सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने पहुंचे राजेंद्र साहू बोलें यह बहुत दुखदाई घटना है

छत्तीसगढ़/बेमेतरा। बेमेतरा के कठिया गाँव में सड़क दुर्घटना लगभग नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में काफी लोग घायल भी है। जिनमे कुछ को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती किया है कुछ को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा छत्तीसगढ़ में मातम छा गया है। खबर मिलते ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहु एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं भिलाई नगर निगम की प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी जिला बेमेतरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल बेमेतरा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलो का कुशलक्षेम पूछा और घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही है एवं गाड़ी में करीब 50 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा यह बहुत दुखदाई घटना है भगवान मृतकों के परिजनों को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।
Subscribe to my channel


