ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भाजपा पूरब मंण्डल के द्वारा लोकसभा चुनाव पर विशेष बैठक संपन्न

दीपक सिंह। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पूरब मंडल की चुनाव संबंधी बैठक सेक्टर 3 वार्ड 52 मे आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने मंडल के 9 शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा संयोजक,सह संयोजक बूथ अध्यक्षों को चुनाव प्रबंधन तथा मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे करवाने और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने मे अपनी पूरी ऊर्जा लगाने की बात कही l विपक्षी गठबंधन द्वारा झूठे वादे और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है उनके पास ना तो कोई नेता है जो प्रधानमंत्री के लायक है ना तो देश और जनता के हितों मे कार्य करने की मंशा है उनका एजेंडा केवल किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना है l इस अवसर पर भिलाई विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव मे 5 दिन शेष है अब आराम का समय नहीं एक एक मतदाता से संपर्क करे और भाजपा को विजय दिलाएं । कार्यक्रम का संचालन रिंकू साहू ने संचालन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती तुलसी साहू , मंडल अध्यक्ष गजानन बंछोर पार्षद शकुंतला साहू,ईश्वरी नेताम,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रश्मि सिंह, Ngo प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंह,निर्मला नायडू,के गणपति,सूर्य कांत पांडेय ,बाल राजू,रोहित साहू,ज्योति सोनी आदि सैकड़ों उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button