ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के भाजपा कार्यालय में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा जी का जन्मदिन संयुक्त मोर्चा के द्वारा धूमधाम से मनाया गया!भाजपा कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित उनकी टीम के द्वारा जन्मदिन मनाया गया!भाजपा चरोदा मंडल में भी धूमधाम से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया। शिवाजी चौक नेहरूनगर, आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर 2, सेक्टर 10 बाजार में भी युवा मोर्चा के साथियों ने पटाखे फोड़कर, केक काटकर, मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया!भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा की कार्यकर्ताओ की मेहनत से लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है, जिसका परिणाम भी सकारात्मक आएगा। आज सभी ने मेरा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा का जन्मदिन को यादकर बनाया है, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की मेरा और हमारे जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी का जन्मदिन सौभाग्य से एक ही दिन है!
आदरणीय जिला अध्यक्ष महेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में हमने लोकसभा चुनाव में कार्य किए, आज भाजपा जिला व मंडल के पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा की बहनों और युवा साथियों ने मिलकर उत्साहपूर्वक हमारा जन्मदिन मनाया।आभारी हूं आप सभी का और भविष्य में भी आप सभी का आशीर्वाद और युवा साथियों का सहयोग मिलता रहे ।जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिला खिचारिया, जिला मंत्री विजय जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, महामंत्री तुगेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्र, महिला मोर्चा सुपेला मंडल अध्यक्ष स्नेहा शुक्ला, केंप मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, चरोदा मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा, पूरब मंडल अध्यक्ष निर्मल नायडू, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, निखिल सोनी, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, पूरब मंडल अध्यक्ष मनोज मेश्राम, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, तुषार देवांगन, सुभाष शर्मा, अभय चौबे, शिवा पटनायक, संदीप पाली, आदित्य अग्रहरी, लोकेश चंद्राकर, सुबोध श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!

Deepak

Related Articles

Back to top button