ब्रेकिंग न्यूज़

महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया- मनोज चौहान

कासगंज/न्यौली। सेंट वी0 एन 0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय संचालक मनोज चौहान के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवम छात्र – छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हम सभी को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, वैभव भारद्वाज, मनोज वर्मा, विशाल सोलंकी, आरती चौहान, अर्शी साफिया, लवली सोलंकी, वंशिका राघव, नीतू मौर्य, अर्चना, गरिमा मौर्य, दिव्यांशी, प्रियांशी, कौशिकी, सनी मौर्य, अवधेश राजपूत, शिल्पी सोलंकी,सहित दर्जनों छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button