ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: बीएसपी प्लांट में हादसा ,ठेका श्रमिक का पैर टूटा

बी.आई.एम.एस नेताओं को इसकी भनक होतें ही पीड़ित को प्लांट के अन्दर लाकर मेंन मेडिकल में भर्ती कराया

छत्तीसगढ़/ भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू का आरोप ठेकेदार एवं प्रबंधन कर रहा है सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, ठेका श्रमिको का १० लाख का ग्रुप इंश्योरेंस मामले में उपेक्षा एवं श्रमिक हितो के प्रति ठेकेदार एवं प्रबंधन की मनमानी। बीएसपी प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-3 के पीछे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक जबरदस्त हादसा हुआ जिसमे ठेका श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया और उसका एक पैर फेक्चर हो गया ठेकेदार के द्वारा उसका ईलाज शंकराचार्य मेडिकल कालेज में कराने ले जाने वाला था तभी इसकी भनक भिलाई इस्पात मजदूर संघ के नेताओ को लग गई जिसका बीएमएस नेताओ ने विरोध करते हुवे साफ तौर पर चेतावनी देते हुवे कहा की बीएसपी प्लांट के भीतर अगर हादसा हुआ हैं तो सीधे तौर पर घायल व्यक्ति मेन मेडिकल पोस्ट से सीधे इलाज हेतु सेक्टर 9 मुख्य अस्पताल ले जाए ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके आज जो हादसा हुआ उसमे पूरन इंटरप्राइजेस के अंतर्गत काम करने वाले ठेका श्रमिक धनमोहन नायक 49 वर्षीय जो घायल हो गए बीएसपी में हुए इस हादसे में प्रबंधन एवं ठेकदार की घोर लापरवाही सामने आ रही है | बीआईएमएस के महामंत्री चन्ना केशवलू ने बीएसपी प्रबंधन एवम ठेकेदार पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुवे कहा की बीएसपी प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। जिसका बीएमएस कड़े शब्दों में निंदा करती है। एवं दस लाख का बीमा जो होना चाहिए वो भी ठेका श्रमिक का नहीं हुआ हैं ये सीधे तौर पर साफ साफ लापरवाही झलक रही है। बीआईएमएस यूनियन ने पदाधिकारी वशिष्ठ वर्मा,प्रदीप पॉल, सन्नी एप्पन, जगजीत सिंह,आरके सोनी,अखिलेश उपाध्याय डिल्ली राव, जोगेंद्र कुमार, संजय साकुरे, राकेश उपाध्याय, घनश्याम साहू, सहित अन्य नेताओं ने घायल श्रमिक धनमोहन नायक को सीधे सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाकर इसे भर्ती कराया जहां घायल का इलाज जारी है महामंत्री चन्ना ने कहा कि ठेकेदार और प्रबंधन घायल श्रमिकों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में नही कर सकता जब बीएसपी प्रबंधन के पास अपना स्वयं का सेक्टर 9 मुख्य हॉस्पिटल है तो प्राइवेट हॉस्पिटल के भरोसे क्यों बैठे है प्लांट में कार्यरत ठेकेदार सीधे घायलों को सेक्टर 9 मुख्य हॉस्पिटल में ही इलाज कराए जाये | यूनियन के दबाव के बाद घायल श्रमिक को में मेडिकल पोस्ट से सेक्टर -9 हास्पिटल ले जाया गया | ठेका श्रमिक धनमोहन नायक के मामले में बीआईएमएस नेता चन्ना ने बीएसपी प्रबंधन एवम ठेकेदार से घायल श्रमिक के बेहतर इलाज एवम उचित मुवावजा की मांग रखी है।

Deepak

Related Articles

Back to top button