ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र में एक बार पुनः भाजपा सरकार की कामना,किया सुंदरकांड पाठ

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/ न्यौली। लोक कल्याण की कामना एवम केंद्र में एक बार पुनः भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के गठन की कामना से नगरिया के मनकामेश्वर मन्दिर में महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग स्थित मनकामेश्वर मन्दिर में भाजपा के मल्लाहनगार शक्तिकेंद्र संयोजक दुष्यन्त चौहान ने सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कराया। सुन्दरकाण्ड का शुभारम्भ पण्डित राममोहन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। बाद में महिला मण्डली ने संगीत की धुन पर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान, अश्विनी चौहान, उज्ज्वल चौहान, मनु चौहान, शिवानी चौहान, शिशुपाल चौहान, कान्ति साहू, कमला देवी, विमला देवी, सुमन देवी, चांदनी, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button