भिलाई:कैम्प 2 में आत्मानंद स्कूल को जल्द चालू कराने को ध्यानाकर्षण कराया- अमित मिश्रा
दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैंम्प मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई, द्वारा मदर टेरेसा नगर वार्ड 31 कैंम्प – 2 मे आत्मानंद ( पीएम श्री ) स्कूल को जल्द चालू करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा को ध्यानाकर्षण कराया गया। इसी दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगो इसका लाभ मिल सके। कैम्प क्षेत्र में बड़ी आबादी को शिक्षा का लाभ मिल सके, विद्यार्थी वर्ग को दूर न जाकर घर के निकट ही उचित शिक्षा मिल सके इस हेतु शासन प्रशासन स्तर पर संगठन के द्वारा प्रयास कर रहे है। इसी बीच कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी को भी कैंप क्षेत्र में बड़े शिक्षण संस्थान हेतु हमने ध्यानाकर्षण कराया था जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल किए भी थे, उसे ही और गति देने विभागीय प्रयास जारी है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा ,कैम्प मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता , कैम्प मंडल मंत्री संजय जयवाल जी, धर्मेन्द्र पांडेय जी, युवा मोर्चा कैंम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


