ब्रेकिंग न्यूज़

केम्प क्षेत्र में बड़ी शैक्षणिक संस्था चालू कराया जाए,जनता की सुविधा हेतु डीएम से भेंट की – अमित मिश्रा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा और भरतीय जनता पार्टी कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के द्वारा जनता की सुविधा हेतु जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी से भेंट की। इस दौरान भिलाई नगर निगम के केम्प क्षेत्र, सुपेला, खुर्सिपार सहित बस्ती क्षेत्रो मे जनता की मूलभूत समस्याओं के निरंकारण हेतु पत्र दिया गया। विदित हो कि 3 माह पूर्व भी कलेक्टर से मिलकर सभी विषय को रखा गया था, अब लोकसभा चुनाव के पश्चात पुनः कार्यों में गति हेतु कलेक्टर महोदय जी को ध्यान आकर्षण कराया गया। बैकुंठ धाम कैंप 2 में प्रस्तावित आत्मानंद चालू करने हेतु,पिछले दिन शिक्षा विभाग द्वारा आर.टी.ई मे हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की गई। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर महोदय से मांग की गई कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे दुर्ग भिलाई में पेड़ पौधे लगाने की मुहिम चलाई जाए। 18 नंबर रोड सुभाष चौक स्थित पुराना बीएसपी स्कूल जो 5 वर्ष से बंद पडा है उस स्थान पर कोई बड़ी शैक्षणिक संस्था चालू कराया जाय। फल मंडी कैंप 2 में बेतरतीब खड़े बड़े वाहनों से व्यापारियों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है इस समस्या से निराकरण हेतु भी चर्चा हुई। बारिश का मौसम शुरू होने से पूर्व भिलाई क्षेत्र मे सभी जगह नालियों की सफाई कराया जाय। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हेतु जनता को खरीदी बिक्री वाले पट्टे के स्थान पर नया पट्टा दिया जाए। भिलाई शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए। भरतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर महोदय से सार्थक भेंट एवं चर्चा हुई जिसमें नए स्कूल आरंभ करने हेतु, सफाई व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित की चर्चा की गई। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, गोपल बिश्ट, नन्दू गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद गुप्ता, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पांडे, युवा मोर्चा कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button