
छत्तीसगढ़/ भिलाई। भिलाई सुपेला इंडियन काफी में रिसाली नगर निगम भाजपा पार्षद धर्मेंद्र भगत मनीष एंव पीड़ित संतोष यादव शुभम यादव नीतीश कुमार द्वारा प्रेसवार्ता की गई।
कांग्रेस की टिकट पर पार्षद लड़ी चुनाव उनके पति पर लगा लाखों की ठगी का आरोप है। उन पर आरोप है कि कार्यकर्ता ने कांग्रेस शासन काल में गृह मंत्री के ही विभाग पीडब्ल्यूडी में नौकरी एवं ट्रांसफर के नाम पर 20 से 25 लोगों से करीब लाखों रुपए का झांसा देखकर ठगी की है जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईजी ,एसपी एवं संबंधित थानों में दो महा पूर्व की जा चुकी है। भाजपा पार्षद एंव कार्यकर्ताओं सहित पीड़ितों ने आज कॉफी हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमनदीप सोढ़ी ने गृहमंत्री एवं उनके परिवार के नजदीकी होने का जमकर फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि गरीबों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने में किसी बड़े नेता के हाथ होने का अंदेशा और मिलीभगत को नकारा नहीं जा सकता। पीड़ितो ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व गृहमंत्री करीबी ने उनके ही विधानसभा के बेरोजगार युवाओं कई महिलाओं और प्रदेश के कुछ अन्य जिलों के लोगों को मंत्री के करीबी होने का हवाला देते हुए उनके विभाग में पीडब्ल्यूडी में तथा मंत्रालय व अन्य सरकारी विभाग में अच्छी सेटिंग की बात कह कर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की है पीड़ितों में रामेश्वर प्रसाद दरगाह, निहाल सिंह ठाकुर ,जसमीत सिंह कुंडल ,नितेश वर्मा शुभम यादव संतोष यादव, ललिता साहू ,उषा सेन,नितेश कुमार गिरी पूरे एवं अन्य द्वारा पूर्व में नजदीकी थाना में शिकायत पत्र दिया गया है। दो साल तक पैसे वापिस देने के नाम पर घुमाने का आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ता अनुपमा गोस्वामी ने कहा कि सभी पीड़ितों ने मिलकर वरिष्ठ अधिकारी एसपी एवं आईजी को शिकायत पत्र दे दिया है।प्रेस कांफ्रेंस करने की वजह अनुपम गोस्वामी ने बताएं कि फोन पर अब धमकी मिलने का कारण बताया। इस संबंध में जब अमनदीप सोढ़ी से फोन पर बात किया गया तो उन्होंने अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी बात रखूंगा।





Subscribe to my channel


