पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन महिला मोर्चा और पूरब मंडल के द्वारा धूमधाम से मनाया
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई । भिलाई नगर विधानसभा के लोकप्रिय नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के जन्मोत्सव का कार्यक्रम पूरब मंडल द्वारा बहुत ही जोर-शोर से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला नायडू के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की कड़ी में सेक्टर 4 चौक के पास शरबत और चना बांटकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर मनीष पांडे भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल महामंत्री रूद्र मूर्ति जी उपाध्यक्ष, बाल राजू, पंकज,मंडल मंत्री श्याम सिंह, मंजूषा साहू, लोकेश, आकाश, गीता यादव, महिला मोर्चा महामंत्री लक्ष्मी जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मल नायडू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,अंकिता तिवारी, श्रीनू , बृजेश मिश्रा, गीता, रजनी, सुनीता तिवारी, सरिता, रेखा महिला मोर्चा की समस्त महिलाएं एवं पूरव मंण्डल के समस्त कार्यकर्ता रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अंकिता तिवारी द्वारा दी गई।
Subscribe to my channel


