ब्रेकिंग न्यूज़

यातायात पुलिस ने नो पार्किग में खडी वाहनो पर अभियान चलाकर की कार्यवाही 

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा नेशनल हाईवे एवं केनाल रोड में खडी भारी वाहनों पर किया गया ऑनलाईन चालान। इस दौरान कुल-16 भारी वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भविष्य के लिए समझाईस दी गई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं सतीष ठाकुर सतांनंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किग में खडी वाहनो पर अभियान करते हुए हाईवे पेट्रोलिग द्वारा नेशनल हाईवे एवं केनाल रोड में खडी ऐसी भारी वाहन जो सड़क एवं आम रास्तो को बाधा उत्पन्न करती है ऐसे वाहनो पर कार्यवाही किया गया कार्यवाही के समय उपस्थित वाहनों चालको का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई एवं जिन वाहनो के चालक परिचालक उपस्थित नहीं पाये गये उनका ऑनलाईन चालान मोबाईल पर भेजा गया है साथ ही चालान का भुगतान नहीं करने पर संबंधित वाहन का सर्विस ब्लाक रहेगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button