ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध रूप से सड़क पर ठेला लगाकर व्यापार करने वालो पर निगम ने की बड़ी चालानी कार्यवाही

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। नगर निगम भिलाई भिलाई क्षेत्र में सड़क पर खाने की सामग्री बेचने वालों पर नगर निगम में भिलाई की चालानी कार्रवाई। निगम भिलाई द्वारा रोड के ऊपर अवैध रूप व्यापार, फल बेचने, खाने की सामग्री बेचने वालों, कुल्फी, फालूदा, चाट गुपचुप, मोमोज, जलजीरा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान निगम भिलाई का राजस्व विभाग की टीम द्वारा सुपेला घड़ी चौक से लेकर के गदा चौक तक रोड के ऊपर व्यवसाय कर रहे थे मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं नगर निगम का तोड़फोड़ का दल जब जाता है सब भाग जाते हैं इधर उधर गली में छिप जाते हैं कुछ देर बाद फिर अपनी दुकान लगा लेते हैं ऐसे व्यापारियों पर चलानी कार्रवाई की गई। 22 दुकानों से 8400 रूपये की चालाकी कार्यवाही की गई हैं। यह वही व्यापारी है जो रोड के ऊपर गंदगी फैलाते हैं डस्टबिन का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं रात को व्यवसाय करने के बाद पूरा कचरा छोड़कर वहीं या नाली में फेंक करके चले जाते हैं रोज वो लोग आकर के ठेला लगा लेते हैं और रोड को जाम करते है जिससे गंदगी फैलता है नगर निगम स्थल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचा उसके ऊपर जो लोग मिले उनके ऊपर कारवाई की गई। इस मौके पर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, जेपी तिवारी, अंजनी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button