प्रमोद सिंह पुनः बने सांसद प्रतिनिधि, खुशी की लहर
जिला भाजपा ने शुभकामनाए एवं बधाई दी

छत्तीसगढ़/भिलाई। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मे प्रतिनिधि रहे प्रमोद सिंह को पुनः नगर पालिक निगम भिलाई का प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने नियुक्ति की प्रति जिला कलेक्टर एवं आयुक्त को दिए। प्रतिनिधि बनने के बाद प्रमोद सिंह ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मे जिस विश्वास के साथ आपके प्रतिनिधि के रूप मे कार्य किया इस नए कार्यकाल मे जानता की समस्याओ का निराकरन तेज गति से करते रहने का विश्वास दिलाता हू। इस मौके पर प्रमोद सिंह की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, विनोद सिंह, संतोष मौर्य, राजा ठाकुर, राहुल परिहार, भानु प्रताप, रश्मि सिंह, नितिन अग्रवाल, डा. आशीष जैन, देवेंद्र साहू, कन्हैय सहानई, क्रमजीत सिंह बेदी एवं जिला भाजपा ने शुभकामनाए एवं बधाई दी।
Subscribe to my channel


