ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश स्तरीय जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता की हुई शुरुवात

दीपक कुमार ।विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ द्वारा 24th स्टेट लेवल जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि 15 जून से 17 जून तक भिलाई के बैकुंठ धाम में स्थित अंबेडकर भवन में किया जा रहा है। जिसके औपचारिक शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नीरज पाल ,अतिथि वैशाली नगर विधायक रीकेश सेन, विशेष अतिथि बशीर अहमद, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, अतिथि विलियम लाकर रहे। जिसमें जूनियर ,सब जूनियर, कैडेट और सीनियर लड़के और लड़कियों के जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 24 जिलों से 350 प्रतिभागी आए हुए हैं। प्रतियोगिता के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षित रेफरी आये हुए है । प्रतियोगिता के लिए राज्य संघ ही सारी व्यवस्था कर रही है । राज्य शासन से अभी किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है ।

Related Articles

Back to top button