नरेंद्र बंछोर को NCOA कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़ /भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के गौरव, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सैफी चेयरमैन एन के बंछोर को भारतवर्ष के समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन एन सी ओ ए अर्थात नेशनल कनफेडरेशन आफ ऑफिसर्स एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित होने पर भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प कुछ भेंट कर हार्दिक बधाइयां दी। इस दौरान एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि एन सी ओ ए भारत सरकार के अंतर्गत समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। जिनके कार्यकारी अध्यक्ष हमारे भिलाई के सर्वप्रिय अधिकारी एवं मार्गदर्शक एन के बंछोर का निर्वाचित होना न सिर्फ भिलाई अपितु समस्त छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रतिनिधि मंडल में भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार एवं अन्य वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रहे।
Subscribe to my channel


