ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेशाध्यक्ष को भाजपा जिला भिलाई के पदाधिकारियों ने जीत की बधाई दी

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/ भिलाई। केंद्र में तीसरी बार भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर लोकसभा के चुनाव में छत्तीसगढ़ के 10 लोकसभा सीट में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग सांसद विजय बघेल को 4,38000 वोटों से ऐतिहासिक जीत दिलाने को लेकर अपनी खुशियां बांटने भाजपा जिला भिलाई के पदाधिकारीगण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी से सौजन्य भेंट कर बधाई प्रेषित किए साथ ही संगठन की हाल–चाल लेते हुए चर्चा किए। प्रदेश संगठन के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से करने का निर्देशित किए। इस अवसर जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन, जिला मंत्री विजय जायसवाल व गुरजीत सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष– कन्हैया सोनी, सहित पवन यादव, केशव पटेल, कमलेश दुबे व अरुण उपाध्याय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button