डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता,अखंडता के लिए अपने प्राणों को बलिदान दिया-मनोज चौहान
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा बूथ स्तर पर जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया की बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर मण्डल के सभी बूथों पर पुष्पांजलि एवम विचार गोष्ठी के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बूथ 17 पर कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। बाद में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता , अखंडता के लिए अपने प्राणों को बलिदान दिया। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं एवम देशवासियों के लिए प्रेरणाप्रद एवम अनुकरणीय है। इस दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, शक्तिकेंद्र संयोजक दुष्यन्त चौहान, रामबहादुर गौर, सत्यवीर सोलंकी, आलोक नायक, संजय बघेल, बंटी बघेल, रमन दिवाकर, अनुपम परमार, अमन चंदेल, किशोर चौहान, देवेन्द्र मौर्य, डॉ0 प्रवीन राजपूत, टीकम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता रहे।
Subscribe to my channel


